फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा कॉलेज में पानी के लिए मचा हाहाकार

विज्ञापन
water tap
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। तीसा कॉलेज में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं ने बताया कि दस दिनों से कॉलेज में पानी की आपूर्ति बाधित है। हालांकि इस बारे में छात्र-छात्राओं ने आईपीएच विभाग को कई बार अवगत करवाया है। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार कॉलेज में 450 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहीं है। मगर पानी की आपूर्ति न होने के चलते छात्र-छात्राएं परेेेशान हैं। अंकिता कुमारी, पायल देवी, राजेश कुमार, अक्षय कुमार, प्रीती सिंह, रवि कुमार, मीनाक्षी देवी, भारती कुमारी, सुनील कुमार, सीमा देवी, दर्पण कुमार, आकाश कुमार, नीलम कुमारी, आरती कुमारी, रविंद्र कुमार, अमन कुमार और देविंद्र कुमार ने बताया कि कॉलेज में पानी न होने के चलते उन्हें भटकना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं ने आईपीएच से आग्रह किया है कि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। आईपीएच के सहायक अभियंता भानू प्रताप ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें