फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक मंदिर के पांच माह के लिए बंद हुए कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक मंदिर के कपाट पांच माह के लिए बंद
विज्ञापन

मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
अब अप्रैल माह में बैसाखी के दिन खुलेंगे मंदिर के कपाट
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। भरमौर मुख्यालय से 32 किलोमीटर कर दूर शिव पुत्र कार्तिक मंदिर के कपाट वीरवार को पांच माह के लिए बंद हो गए हैं। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान कुगति, भरमौर सहित अन्य क्षेत्रों के लोग मंदिर में कार्तिक स्वामी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान पूरी घाटी जयकारों से गूंज उठी। मंदिर के पुजारी मचलू राम शर्मा ने बताया कि पांच महीने के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब श्रद्धालु कार्तिक स्वामी मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। मंदिर के कपाट अप्रैल माह में बैसाखी के दिन खोले जाएंगे। तब तक श्रद्धालुओं को कार्तिक स्वामी के दर्शनों के लिए इंतजार करना होगा। सर्दियों के दौरान कुगति और मंदिर की पहाड़ी में भारी बर्फबारी होती है। इसके चलते वहां किसी का भी पहुंचना मुश्किल हो जाता है। जबकि सर्दियां खत्म होते ही कार्तिक मंदिर में दर्शन करने के लिए प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु शिव पुत्र कार्तिक के दर्शन करके खुद को भाग्यशाली मानते हैं। मंदिर की विशेषता है कि यहां मांगी गई हर दुआ पूरी होती है। इसके चलते भी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में पूजा अर्चना के साथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें