फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की टीम ने चार विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में रविवार को राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह प्रतियोगिता के आयोजक इलेवन और लोक निर्माण विभाग चंबा के बीच दोस्ताना मैच खेला गया। इस मैच में लोक निर्माण विभाग ने आयोजक इलेवन को चार विकेट से हराया।स्कोरर शक्ति ने बताया कि मैच में आयोजक इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयोजक इलेवन ने निर्धारित बीस ओवरों में 126 रन बनाएं। इसमें सर्वाधिक सलीम ने चालीस और कमली कांत ने 23 रनों का योगदान दिया। लोक निर्माण विभाग की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए छिंदा ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोक निर्माण विभाग की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लोक निर्माण विभाग की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए खुर्शीद ने 47, सिट्टू और सुमित पुरी ने 18-18 रनों का योगदान दिया। आयोजक इलेवन की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कमलीकांत और मैट्रो ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें