एनएचपीसी ने मनाया स्थापना दिवस
चंबा। एनएचपीसी चमेरा-चरण तीन पावर स्टेशन में सोमवार को एनएचपीसी का 43वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता (ईएंडसी) मदन लाल, महा प्रबंधक प्रशांत कौल का स्वागत किया गया। महाप्रबंधक ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को एनएचपीसी के 43वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि एनएचपीसी देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। एनएचपीसी को देश के विभिन्न भागों में मौजूद अपनी परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन से पूरे देश को रोशन करने का सफर निरंतर जारी रखना है। महा प्रबंधक प्रशांत कौल ने व्यंजनों और गेम्स के स्टाल का उद्घाटन भी किया। चमेरा पावर स्टेशन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने करियां कार्यालय परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और स्टॉल पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठाया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।