बाट के जालपा माता मंदिर में जागरण
चंबा। ग्राम पंचायत बाट स्थित जालपा माता मंदिर में बुधवार को भगवती जागरण का आयोजन हुआ। इसमें पीसीसी सचिव पवन नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जागरण के दौरान जगराता पार्टी ने रात भर माता की भेंटों का गुणगान किया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष रमेश कुमार ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। पवन नैयर ने मंदिर कमेटी को 2500 रुपये की धनराशि भेंट की। साथ मंदिर के विकास को लेकर हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।