फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ में पांव फिसलने से व्यक्ति ढांक में गिरा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बर्फ में फिसलकर एक व्यक्ति ढांक में गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान भीम सेन निवासी दुर्गठी के रूप में हुई है जो मंगलवार शाम अपने घर की तरफ जा रहा था। गांव के पास रास्ते पर पड़ी बर्फ में अचानक उसका पांव फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर ढांक में गिर गया। ढांक में गिरने से उसे चोटें भी आईं। रास्ते से जा रहे अन्य लोगों ने उसे ढांक से निकालकर उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। इलाज पूरा होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें