फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूणा के समीप भूस्खलन से दो घंटे बाधित रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग रविवार को घंटे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से लूूणा के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होना है। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा की मशीनरी मौके पर पहुंची। मशीनरी ने मार्ग बहाल किया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई। वहीं दूसरी तरफ बड़े वाहन सिर्फ खड़ामुख तक जा पा रहे हैं। जबकि खड़ामुख से भरमौर मार्ग के बीच फिसलन होने के चलते बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। पिछले करीब पांच दिनों से बड़े वाहन भरमौर नहीं पहुंच पा रहे है। इस वजह से यात्री छोटे वाहनों से आवाजाही कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को क्षेत्र में भारी हिमपात हुआ था। इसके चलते वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि लूणा के पास भूस्खलन हुआ था। इसके चलते दो घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही। उन्होंने कहा कि मार्ग को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें