पर्वत से जुड़ी किवदंतियों और इसके अविजित होने के रहस्य से अब पर्दा उठने लगा है।
- फोटो : Demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। इस वर्ष होने वाली पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों को पार्किंग शुल्क नहीं देना होगा। यह बात भरमौर विस क्षेत्र के विधायक जिया लाल कपूर ने होली में कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मणिमहेश न्यास ग्रीन टैक्स के नाम पर श्रद्घालुओं से पार्किंग शुल्क वसलू करता था। जोकि इस बार वसूलने नहीं दिया जाएगा। भरमौर में वाहनों की पार्किंग के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं है। ऐसे में पार्किंग शुल्क वसूलना तर्क संगत नहीं है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को भी विधायक ने निर्देश जारी कर दिए हैं। विधायक जिया लाल कपूर ने कहा कि पिछले वर्ष मणिमहेश न्यास द्वारा निजी ठेकेदारों को 12 लाख रूपये में पार्किंग का ठेेका दिया गया था। इसको लेकर श्रद्घालुओं ने काफी बवाल भी मचाया था। श्रद्घालुओं का आरोप था कि उनके वाहन सड़क किनारे असुरक्षित स्थान पर खड़े होते हैं। ऐसे में उनसे किस बात का पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। इसको लेकर मणिमहेश यात्रा का पूरे प्रदेश में गल्त मैसेज गया। परंतु इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यात्रा पर आने वाले श्रद्घालुओं से किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर प्रशासन की ओर से भरमौर में पार्किंग की सही व्यवस्था की जाती है। तो उसमें गाडियों को खड़ा करने पर पार्किंग शुल्क लिया जा सकता है। पिछले साल पार्किंग के नाम पर यात्रियों से पर्ची काटी गई। इसको लेकर श्रद्घालु प्रशासन व सरकार के नुमाईंदो से उलझे। उसके बाद भी श्रद्घालुओं की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस बार श्रद्घालुओं की हरेक सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।