फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों में लगी अवैध रेहड़ियां हटाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कों से अवैध रेहड़ियां हटाई जाएं
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों ने नप चंबा से किया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। शहर की सड़कों के दोनों छोरों पर अवैध रेहड़ियां लोगों के लिए दिक्कतें खड़ी कर रही हैं। अवैध रेहड़ियों के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस ज्वलंत समस्या को लेकर शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर में अवैध रेहड़ियों को हटाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुनीत पुरी, शिवदत्त दयोड़, नरेश पुरी, योग पुरी, यदुवीर चौणा, अशोक कौशल आदि ने बताया कि शहर में अवैध रेहड़ियों की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे जहां जाम की समस्या पैदा हो रही है, वहीं दूसरी ओर राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वजह से शहर की सड़क सिकुड़ती जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर से मांग की है कि शहर में लगी अवैध रेहड़ी और फड़ियों को हटाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें