फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकलव्य विद्यालय पांगी के लिए प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में शुक्रवार से एकलव्य विद्यालय के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। एसडीएम पांगी बिश्रुत भारती ने बताया कि इसके तहत विद्यार्थी दस जून तक आवेदन कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में तीस विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के आधार पर होगी। जिसमें 15 लड़के व 15 लड़कियां शामिल होंगी। इस विद्यालय में अनुसूचित जनजाति से संबंधित छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा नौ से 11 साल के छात्र या छात्रा ही इसमें प्रवेश ले पाएंगेे। इसके लिए 16 जून को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। गौरतलब है कि एकलव्य विद्यालय का लाभ इलाके की करीब 16 पंचायतों को मिलेगा। एसडीएम ने समस्त लोगों से आह्वान किया है कि वे अपने बच्चों का आवेदन जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें