फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दी मजदूर संघ गरोला के अध्यक्ष बने योग राज, संजय को महासचिव की जिम्मेवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। गद्दी मजदूर संघ गरोला की कार्यकारिणी का गठन रविवार को हुआ। इसकी अध्यक्षता सतपाल गदियाल ने की। बैठक में पूरी कार्यकारिणी को भंग कर चुनाव करवाए गए। इसमें योगराज को प्रधान चुना गया। जबकि, संजय कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अजीत कुमार को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार, किशोरी लाल को मुख्य सलाहकार, प्रवीण कुमार को कार्यालय सचिव चुना गया। कार्यकारिणी गठन के बाद संघ के मसलों पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि गद्दी जनजातीय महासभा का पंजीकरण 1995 में हुआ था लेकिन आज दिन तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके लिए जल्द जमीन चिन्हित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें