फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्सों की तर्ज पर साल में मिले एक माह का अतिरिक्त वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि उन्हें भी स्टाफ नर्सों की तर्ज पर साल के 12 महीने के साथ एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए महासंघ के अध्यक्ष गजिंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिन और रात्रि की 12 घंटे की सेवा अस्पताल में देते हैं। मगर उन्हें सिर्फ 12 महीने का ही वेतन दिया जाता है। जबकि स्टाफ नर्सों को 12 महीने सेवाएं देने के साथ-साथ एक माह का अतिरिक्त वेतन मिलता है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वह भी दिन रात स्टाफ नर्स के साथ सेवाएं देते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें भी साल के 12 माह के अलावा एक माह का अतिरिक्त वेतन मिले। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें