फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में गरजे ग्रामीण डाक सेवक, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरजे ग्रामीण डाक सेवक, नारेबाजी की
विज्ञापन

डाक सेवकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 14वें दिन भी रही जारी
ग्रामीण क्षेत्रों में ठप पड़ी हैं डाक सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला मुख्यालय में मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान डाक सेवकों ने आक्रोश रैली भी निकाली। इस मौके पर उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सोमवार को ग्रामीण डाक सेवकों का आंदोलन 14वें दिन जारी रहा। संघ ने बताया कि उनके हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाएं प्रभावित हो रही है। पिछले दो सप्ताह से ग्रामीण क्षेत्रों में कोई पत्राचार नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीण डाक सेवक चमन सिंह, ओम प्रकाश, सुभाष कुमार, मनोहर लाल, मदन लाल, परस राम और प्रेम सिंह का कहना है कि ग्रामीण डाक सेवक ईमानदारी से सेवाएं करते है। वह विभागीय दर्जे, सेवा शर्तों और वेतन भत्तों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अगर जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं करती है तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें