टीजीटी काउंसलिंग में 23 अभ्यर्थी अपीयर
चंबा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में टीजीटी काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले दिन 23 अभ्यर्थी अपीयर हुए। पहले दिन एक्स सर्विस मैन श्रेणी से टीजीटी आर्ट्स और नॉन मेडिकल अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया। टीजीटी आर्ट्स से 22 अभ्यर्थी, जबकि टीजीटी नॉन मेडिकल से एक अभ्यर्थी अपीयर हुआ। यह जानकारी कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने दी। सोमवार को टीजीटी मेडिकल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी।