फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के लिए जबरन उजाड़ी जा रहे लोगों के घराट और जमीनें

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। तीसा में चल रहे तेजा सारनिका पावर प्रोजेक्ट के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हरीकेश मीणा से मिला। इसमें ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट निर्माण कर रही कंपनी पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीण नंदलाल, किशोर, जयबंति, दुर्गू, निरोतमू, मालो, देई और लक्ष्मण ने बताया कि तीसा में लोगों के घराटों को उखाड़ कर पावर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी के ठेकेदार जिस जमीन पर काम कर रहे हैं। उस पर अदालत ने स्टे लगाया गया है। मगर कंपनी प्रबंधन मनमानी करके प्रोजेक्ट बना रहा है। जब लोग कंपनी ठेकेदारों को जमीन पर काम करने से मना करते हैं। तो पुलिस बल लेकर उन लोगों को डराया धमकाया जाता है। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ पहले भी ग्रामीणों ने एसडीएम तीसा और उपायुक्त चंबा को ज्ञापन भेजे थे। मगर उसके ऊपर आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। कंपनी घराटों और जमीनों को हुए नुकसान के बदले मुआवजा देने की बजाए लोगों को डरा धमका रही है। इतना ही नहीं पुलिस भी कंपनी के ठेकेदारों के दबाव में आकर कार्य करवाने में मदद कर रही है। उन्होंने उपायुक्त हरीकेश मीणा से गुहार लगाई है कि तीसा में चल रहे पावर प्रोजेक्ट का कार्य बंद करवाया जाए। साथ ही प्रभावितों को राहत दी जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें