फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रंगाल और बाड़का की टीम ने जीते क्रिकेट मुकाबले

विज्ञापन
क्रिकेटर सिद्धार्थ कौल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। तेलका मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में ब्रंगाल की टीम ने चिउंड की टीम को 48 रनों से हराया। जबकि दूसरे मैच में दिहोई की टीम ने बाड़का को मात दी। पहले मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रंगाल की टीम ने 10 ओवरों में 145 का लक्ष्य रखा। इसमें रितिक ने 65 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी चिउंड की टीम 96 रन ही बना पाई। चिउंड टीम की ओर से सोनू ने 3 विकेट लिए। इस तरह से ब्रंगाल टीम ने 48 रनों से यह मैच जीत लिया। दूसरा मैच दिहोई टीम और बाड़का टीम के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिहोई टीम ने 10 ओवरों में 69 रनों का लक्ष्य रखा। इसे बाड़का की टीम ने 9 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिहोई टीम की तरफ से प्रवीण ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें