चंबा मेडिकल कॉलेज की आरकेएस बैठक में दवाइयों का दिया गया ऑर्डर
अस्पताल में मरीजों को मुहैया करवाई जा रही सभी सुविधाएं : प्राचार्य
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सोमवार को आरकेएस की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अनिल ओहरी ने की। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इसमें मरीजों को मुफ्त दवाओं से लेकर अन्य सुविधाओं को बेहतर करने को लेकर निर्णय लिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अनिल ओहरी ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। हाल ही में अस्पताल में दो नए ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं। इसके अलावा मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए जनओषधि केंद्र खोला गया हैं। यहां पर दवाओं की संख्या बढ़ाने के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। जल्द ही दवाओं की खेप अस्पताल पहुंच जाएंगी। इससे मरीजों को सस्ती दरों पर दवाइयां मिले सकेंगी जाएगी। साथ ही मरीजों को ब्रांडेड और महंगी दवाएं नहीं खरीदनी पड़ेगी। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनोद शर्मा, सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।