चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला काहरी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल कार्यक्रम के तहत किया। शिविर के दौरान 125 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में प्राथमिक पाठशाला काहरी के बच्चों की सेहत भी जांची । शिविर में डॉक्टर मीनाक्षी और डॉ. दिनेश ने अपनी सेवाएं दीं। इस मौके पर मुख्याध्यापक सोमदत्त चौहान, कस्तूरी लाल, दिनेश कुमार, कुलदीप कुमार, अनिल शर्मा और संजीत शर्मा मौजूद रहे।