चंबा। रावी नदी पर निर्मित चमेरा जल विद्युत परियोजना चरण-2 और 3 के जलाशयों की फ्लशिंग का काम 16 जून को किया जाएगा। जल विद्युत परियोजनाओं के प्रबंधन ने कहा कि फ्लशिंग का काम 16 जून को रात 12 बजे से शुरू होकर 17 जून रात 12 बजे तक चलेगा। जलाशयों की फ्लशिंग के इस काम के चलते जिला प्रशासन ने दोनों जलाशयों के नीचे रावी नदी के किनार पर बसे लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस दौरान न तो स्वयं नदी किनारों पर जाएं और न ही अपने पशुओं को जाने दें।