बनीखेत (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चंबा के बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट विभाग के करीब 100 विद्यार्थियों ने बनीखेत स्थित विशाल मेगा मार्ट का औद्योगिक भ्रमण किया। एडूब्रिज लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित भ्रमण में विद्यार्थियों ने इन्वेंटरी प्रबंधन, ग्राहक सेवा, बिलिंग, बिक्री तकनीक और स्टोर संचालन की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों से विभिन्न प्रक्रियाओं से जुड़े सवाल पूछकर व्यावहारिक ज्ञान हासिल किया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने कहा कि उद्योग आधारित प्रशिक्षण विद्यार्थियों को कार्यक्षेत्र की चुनौतियों को समझने और रोजगारपरक कौशल विकसित करने में मदद करता है। इस दौरान डॉ. चमन सिंह, प्रशिक्षक चंदन चौणा, तिलक राज और अभिषेक कुमार मौजूद रहे। संवाद