फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ग्राम पंचायत मंगला की ओडरा खड्ड में लापता वीरेंद्र का शव मिला, बुधवार को डूबे थे दो युवक

Thu, 12 Jun 2025 01:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

जिला चंबा में बुधवार को दो युवक नहाते समय डूब गए। एक का शव बरामद कर लिया गया था, लेकिन दूसरे युवक की तलाश की जा रही थी। वहीं, वीरवार सुबह दूसरे युवक का शव भी स्थानीय युवाओं ने ढूंढ निकाला है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
स्थानीय युवकों ने ढूंढ निकाला लापता युवक का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत मंगला की ओडरा खड्ड में लापता वीरेंद्र को स्थानीय युवाओं ने ढूंढ निकाला है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम के पास शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बुधवार सुबह ग्यारह बजे के करीब चुराह विधानसभा क्षेत्र के चरडा निवासी दो युवक नितेश और वीरेंद्र ओडरा खड्ड में नहाने गए थे। जहां पर दोनों डूब गए। एक का शव स्थानीय लोगों ने तलाश लिया। जबकि, दूसरे युवक को नहीं तलाशा जा सका। खैर, वीरवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खड्ड के मध्य में स्थानीय युवकों ने लापता युवक को ढूंढ निकाला। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लापता युवक को भी ढूंढ निकाला गया है। पोस्टमार्टम के पास शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें