फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- एचआरटीसी की बसों पर पथराव, हिमाचल सरकार क्यों नहीं कर रही कार्रवाई?

Wed, 19 Mar 2025 04:18 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला

सार

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। अनुराग ने कहा कि क्या मजबूरी है कि हिमाचल सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है? 
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश बस हमले पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "हिमाचल प्रदेश की बस पर पथराव किया गया, पोस्टर चिपकाए गए और पिछले कुछ दिनों से डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके पीछे कौन लोग हैं? हिमाचल प्रदेश सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए। बसों में बैठे यात्रियों को कोई खतरा नहीं होना चाहिए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जो माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हिमाचल एक शांतिपूर्ण राज्य है। जब ऐसी घटनाएं सामने आती हैं- ड्रग्स, हत्या, चोरी, डकैती और अब खालिस्तान से जुड़ी घटनाएं, तो यह हिमाचल सरकार और यहां की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। सवाल यह है कि क्या हिमाचल सरकार उचित कार्रवाई नहीं कर रही है? क्या मजबूरी है कि कार्रवाई नहीं कर रही है? अवैध खनन, ड्रग्स माफिया और अब बसों पर पथराव और खालिस्तानी पोस्टर- एक के बाद एक घटनाएं बताती हैं कि हिमाचल पुलिस को जागना होगा और उचित कार्रवाई करनी होगी।"

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें