श्री नयना देवी जी मंदिर पहुंचे जिला परिषद बिलासपुर के सदस्य। संवाद
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर में शनिवार को जिला परिषद बिलासपुर के सदस्यों ने मां के दर्शन किए। माता के दरबार में जिला परिषद सदस्य मानसिंह धीमान, गौरव शर्मा, प्रोमिला बसु, शैलजा शर्मा, मदन धीमान, आईडी शर्मा, बेली राम टैगोर, शालू राणौत, राजकुमार ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करके माताजी के प्राचीन हवनकुंड में आहुतियां भी डाली। मंदिर न्यास की तरफ से जिला परिषद सदस्यों को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट करके सम्मानित किया गया।