बिलासपुर। उपमंडल श्री नयनादेवी जी के गांव चिल्ला में स्थानीय युवक मंडल ने नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से गांव में सफाई अभियान चलाया।
युवक मंडल प्रधान रजत कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत गांव और राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिल्ला के आस-पास एकत्रित प्लास्टिक और कूड़े-कचरे की सफाई की। स्कूल के इर्द-गिर्द झाडिय़ों को उखाड़ा और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर चंदन ठाकुर, प्रीतम सिंह, अमन और साहिल ठाकुर मौजूद रहे।