फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, उपचार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-भराड़ी थाना क्षेत्र के हम्बोट में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के हम्बोट गांव में 27 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन युवक को भराड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। वहां पर उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हम्बोट गांव का 27 वर्षीय युवक बतौर चालक कार्य करता है। शनिवार दिन को उसकी पड़ोस के ही किसी से बहस हुई थी। इसके बाद दोनों का आपस में समझौता हो गया। शाम को वह शराब का सेवन करने के बाद अपने घर पहुंचा। इस दौरान परिजनों ने उसे शराब न पीने की नसीहत देते हुए डांट लगा दी। इसके बाद उक्त युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की तबीयत बिगड़ते देख परिजन उसे भराड़ी अस्पताल ले गए, जहां से उसे हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक युवक की तबीयत में सुधार था। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें