केमरी/बिलासपुर (रामपुर)। घर में विवाद के चलते रविवार की रात एक युवक ने कपड़े का फंदा लगाकर पंखे में झूल आत्महत्या कर ली।
कस्बा केमरी के एक मोहल्ले निवासी युवक मजदूरी करता था। रविवार की शाम करीब 5 बजे किसी बात को लेकर उसका घर में विवाद हो गया था। इसके बाद रात में युवक कमरे में चला गया, परिजनों ने सोचा कि वो सोने चला गया है जबकि उसकी पत्नी रूपवती घर के बाहर के हिस्से में बने दालान में सो गई। रात को करीब 11 वजे पत्नी ने युवक को आवाज लगाई। दरवाजा पीटा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला , इस पर परिजन घबरा गए और दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ने पर परिजनों ने देखा कि युवक पंखे से लटका हुआ है। लोगों की सहायता से परिजनों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा गया और एक अस्पताल ले गए जहां चिकत्सकों ने जिला अस्पताल ले जाने की बात कही लेकिन, युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने युवक का आननफानन में अंतिम संस्कार कर दिया।