फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पहलवान अपर्णिता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग झंडूता की ओर से शाहतलाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंडर-14 स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अपर्णिता को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि विवेक कुमार ने अपर्णिता को सम्मानित करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उन्होंने अपर्णिता की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता ने भी अपर्णिता की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली बेटियां अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें