फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: करदाताओं को राष्ट्र निर्माण के कर्तव्यों से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग ने बिलासपुर में आयोजित किया आउटरीच कार्यक्रम
विज्ञापन

लंबित आयकर मामलों के निपटारे के लिए विश्वास योजना की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आयकर विभाग बिलासपुर की ओर से बिलासपुर में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें घुमारवीं क्षेत्र के प्रमुख कर चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता और करदाता शामिल हुए। कार्यक्रम को शालिनी भार्गव कौशल पीसीआईटी-1 चंडीगढ़ और राजा घोष अपर आयकर आयुक्त शिमला रेंज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को समय पर करों का भुगतान करके राष्ट्र निर्माण के प्रति कर्तव्यों से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम में लंबित आयकर मामलों के संबंध में विवाद के हल के लिए भारत सरकार की ओर से शुरू की गई प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना 2024 पर भी चर्चा हुई। इसके अनुसार पात्र करदाता अपने बकाया कर का एक हिस्सा चुकाकर अपने लंबित कर विवादों का निपटारा कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य लंबित आयकर मामलों को कम करना, सरकार के लिए समय पर राजस्व जुटाना और करदाताओं को मानसिक शांति तथा संसाधनों की बचत प्रदान करके लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में आयकर अधिकारी कृष्ण लाल ने सहित अन्य अधिकारियों ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें