फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रेल लाइन निर्माण के दौरान ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दबट के पास हादसा, निर्माण कंपनी के पांच अधिकारियों-कर्मचारियों पर केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। कोट कहलूर थाना क्षेत्र के दबट के पास निर्माणाधीन रेल लाइन के कार्य के दौरान एक मजदूर की करीब 30 से 40 मीटर ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान एलेक्स बिलुंग (20) पुत्र अंसलम बिलुंग निवासी बैजूटोली, रेनार बहार, थाना केरडेग, तहसील सिमडेगा, झारखंड के रूप में हुई है। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दबट के पास रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूर ऊंचाई वाले स्थान से नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस थाना कोट कहलूर में मजदूर के साथी सचिन माझी निवासी कुंदरमंडा, जिला सिमडेगा, झारखंड के बयान के आधार पर निर्माण कंपनी के पांच संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। इसी लापरवाही के कारण मजदूर ऊंचाई से गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें