फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मेहंदी प्रतियोगिता में नरेंद्र को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन ज्योति कॉलेज मैहण में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जीवन ज्योति कॉलेज ऑफ नर्सिंग मैहण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक सिंगला के दिशानिर्देश में मनाया गया।
मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें नरेंद्र ने पहला, भूमिका ने दूसरा और सानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी ने बताया कि इस वर्ष महिला दिवस हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी के सौजन्य से एक अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम कार्रवाई में तेजी रखी गई है। महिला दिवस के बहाने हम देश-दुनिया की ऐसी महिलाओं को याद करते हैं जिन्होंने वैश्विक पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस खास दिन को मनाने का उद्देश्य उन महिलाओं की उपलब्धियों, जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना है। आज महिलाएं आर्मी, एयर फोर्स, पुलिस, आईटी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। सही मायने में महिला दिवस तब ही सार्थक होगा जब विश्व भर में महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से संपूर्ण आजादी मिलेगी। जहां उन्हें कोई प्रताड़ित नहीं करेगा, जहां उन्हें दहेज के लालच में जिंदा नहीं जलाया जाएगा, जहां कन्या भ्रूण हत्या नहीं की जाएगी, जहां दुष्कर्म नहीं किया जाएगा, जहां उसे बेचा नहीं जाएगा। महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित की जा रही कन्या भ्रूण हत्या, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, इंदिरा गांधी समृद्धि योजना और एचआईवी/एड्स कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चांदपुर की स्वास्थ्य कार्यकर्ता बनिता, आशा वर्कर अंजना कुमारी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें