-पुरुष वर्ग में बरठीं आईटीआई ने मारी बाजी
-महिला आईटीआई में जिला स्तरीय खेलों का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला बिलासपुर में चल रही 16वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महिला आईटीआई बिलासपुर ने ओवर ऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में बरठीं आईटीआई ओवरऑल विजेता रहा। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नंद प्रकाश वोहरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
महिला आईटीआई बिलासपुर के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने बताया कि चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 13 आईटीआई के करीब 350 खिलाड़ियों नेे विभिन्न खेलों में भाग लिया। महिला वर्ग में बिलासपुर आईटीआई ने कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, समूह नृत्य, सोलो सांग, समूह गान और मार्च पास्ट में पहला और मोनो एक्टिंग में दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में बरठीं आईटीआई ने वॉलीबाल और बास्केट बॉल में जीत हासिल कर ओवरऑल विजेता बनी। खो-खो में मां संतोषी आईटीआई और कबड्डी में न्यू डोगरा आईटीआई ने विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं एथलेक्सि में हिमस आईटीआई घुमारवीं के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता और उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर अंशुल भारद्वाज, भीम दास, राजीव, सुभाष कुमार, प्रेम चंद डोगरा और सीमा चंदेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।