फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स में महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में निलंबित किए सुरक्षा सुपरवाइजर को फिर से बहाल करने पर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि एम्स प्रशासन ने चोरी छुपे सुपरवाइजर को फिर से नौकरी पर रखा है।
विज्ञापन

बुधवार को महिला एम्स में पहुंची तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया। इस पर महिला ने हंगामा कर दिया। एम्स के आसपास के क्षेत्र में रहने वाली इस महिला ने आरोप लगाया कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले सुपरवाइजर को फिर चोरी छिपे नौकरी पर रख लिया है। जब वह एम्स में जाने लगी तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया जबकि एम्स में कोई भी आ सकता है। महिला ने प्रशासन से मांग की है कि उस व्यक्ति को एम्स से निकाला जाए। साथ ही एम्स प्रशासन पर कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें