फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सल्फास की गोलियां खाने से महिला की मौत

Fri, 16 Feb 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत जेजवीं में सल्फास की गोलियां खाकर एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दिए बयान में महिला के पति धर्मपाल निवासी गांव दुर्घाट डाकघर जेजवीं तहसील झंडूता ने बताया है कि बुधवार को स्थानीय पंचायत में उसकी पत्नी प्रोमिला देवी(45) और पिता को पारिवारिक विवाद के हल के लिए बुलाया गया था। इसके बाद प्रोमिला दवा लेने के लिए जेजवीं की ओर चली गई। कुछ समय बाद वह भी जेजवीं की ओर चला गया। रास्ते में प्रोमिला उसे उल्टी करती हुई मिली। उसके पास से थैले में सल्फास की गोलियां मिली। प्रोमिला को ईलाज के लिए सीएचसी झंडूता लाया गया जिसके बाद उसे आगामी उपचार के लिए एम्स रेफर कर दिया, जहां वीरवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें