घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत हटवाड़ में कोरोना कर्फ्यू के दौरान चोरीछिपे शराब बेचने पर एक ठेके को सील कर दिया गया है। एसडीएम घुमारवीं ने खुद मौके पर जाकर कार्रवाई की है। सरकार ने प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगाया है, लेकिन सेल्जमैन चोरीछिपे शराब बेच रहे थे। इसकी शिकायतें एसडीएम शशिपाल शर्मा को मिल रही थीं। एसडीएम ने बताया कि रविवार सुबह चोरीछिपे शराब बेचते हुए सेल्जमैन को पकड़ा गया है। तुरंत प्रभाव से ठेके को सील कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि सरकारी दिशा-निर्देशों की पालना करें। खुद भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।