फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बंदलाधार में 10 बजे तक ही मना सकेंगे नए साल का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पर्यटन स्थल बंदलाधार में नए साल के जश्न रात 10 बजे तक ही मना सकेंगे। का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पंचायत की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
बंदला के प्रधान सतीश ठाकुर ने बताया कि पंचायत की ओर से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में नए साल का जश्न रात 10 बजे के बाद मनाने पर पाबंदी रहेगी। जो इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में देर रात तक जश्न मनाने से लोग परेशान होते हैं। कई बार हुड़दंगबाजी भी की जाती। इससे क्षेत्र का माहौल खराब होता है। इसलिए पंचायत की ओर से यह निर्णय लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पंचायत के निर्णय का पालन करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि बंदलाधार पर परिवार के साथ आएं। अच्छा और सौंदर्यपूर्ण समय व्यतीत करें। शांतिपूर्ण तरीके से जश्न मनाएं ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें