बिलासपुर। गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार दोपहर बाद तक जारी रही। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश के कारण बिलासपुर में तापमान 11 डिग्री कम होकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से कम होकर 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
शहर में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। शहर की ज्यादातर सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया, लेकिन मौसम ठंडा होने के कारण लोग खुश नजर आए।