बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर गिरा पेड़ और बिजली का खंभा। संवाद
बिलासपुर। जिले में सोमवार शाम को मौसम में अचानक करवट बदली। काफी देर तक घने बादल आसमान में मंडराते रहे, लेकिन बूंदाबांदी ही हुई। आंधी चलने से बिलासपुर शहर में बिजली बोर्ड के कार्यालय के पास एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से बिजली का खंभा भी चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर गिर गया। बिजली गुल हो गई और काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान वाहनों को रौड़ा सेक्टर से होकर भेजा गया। सूचना मिलने पर विद्युत और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ एक किनारे कर यातायात को सुचारु किया।