फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल-सिंचाई योजनाओं पर खर्च होंगे छह करोड़

Tue, 16 Feb 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष सदर चुनाव क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई योजनाओं के निर्माण पर छह करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को पर्याप्त पेयजल सुविधा के साथ सिंचाई की सुविधा भी दी जा सके। वह मंगलवार को भलस्वाए पंचायत में 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली तुंडवी-तंथा पेयजल योजना के विस्तारीकरण की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना से तुंडवी, कोटला तथा जांबला गांव की छूटी हुई बस्तियों को गर्मियों से पहले पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 2 महीने के अंदर विस्तारीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए  सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 2100 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर पंचायत प्रधान प्रेम सिंह, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता श्याम कुमार शर्मा, बीडीसी सदस्य गंबरी देवी, हरलोग पंचायत प्रधान कमलेश, पूर्व प्रधान पवन चंदेल, उपप्रधान ज्ञान चंद, मैरीकाथला प्रधान कांता देवी, इंद्र देव, बंसी राम, अमर सिंह, वार्ड सदस्य दूनी चंद, ध्यान सिंह, ओंकार सिंह व वेद प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें