बिलासपुर में चल रही राष्ट्रीय कायकिंग एंड कनोइंग प्रतियोगिता के दौरान रेस में भाग लेतीं खिलाड़ी
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील में चार दिवसीय 31वीं राष्ट्रीय कायकिंग और कनोइंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न नौकायन स्पर्धाएं करवाई गईं। 500 मीटर के पुरुष वर्ग में भारतीय सेना के विष्णु रघुनाथ प्रथम स्थान पर रहे। उड़ीसा के टौमथीलंगनवा नागेशपम द्वितीय और ज्ञानेश्वर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में उत्तराखंड की सोनिया देवी प्रथम, मध्य प्रदेश की एल. मीना देवी दूसरे, छतीसगढ़ की कौशल नंदनी ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद