संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के नसवाल स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाया गया। दिल्ली के व्यवसायी और बीएसएफ के सेवानिवृत्त कमांडेंट हेमराज सोनी ने इसे भेंट किया। हमीरपुर के चकमोह निवासी सोनी ने बताया कि वह अपनी कमाई से हिमाचल के स्कूलों और धार्मिक स्थलों में जरूरत के अनुसार सहयोग करते हैं। इससे पहले भी वह घुमारवीं छात्र स्कूल, बलोह, मलरांव और ध्वेरी स्कूल समेत दियोटसिद्ध मंदिर के लंगर भवन में वाटर कूलर भेंट कर चुके हैं। चकमोह स्कूल में बच्चों को स्कूल सामग्री और बैग भी वितरित किए हैं। सोनी को बीएसएफ में सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी रेणुका सोनी भी मौजूद रहीं।