फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलडैम से छोड़ा गया 1050 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। बिलासपुर के हरनोड़ा में कोलडैम से बुधवार को सतलुज नदी में 1050 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कोलडैम प्रबंधन ने जिला प्रशासन को पहले ही अवगत करवा दिया था। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि प्रबंधन सतलुज में पानी छोड़ने से पहले प्रशासन को अवगत करवाता है। ताकि इसके लिए लोगों को पहले अलर्ट कर दिया जाएगा और इस दौरान कोई नदी के किनारे नहीं पहुंचे। जिससे कि उसकी जान को किसी प्रकार का कोई खतरा हो। कोलडैम के लोक संपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि कोलडैम से हर दिन पानी नहीं छोड़ा जाता है। जब भी यहां बिजली तैयार की जाती है उसी दौरान इसे छोड़ा जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी जाती है। बुधवार को सतलुज में 1050 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे की सतलुज के पानी का स्तर सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब 4 मीटर अधिक बढ़ गया। बताया कि पानी छोड़ने से पहले कोलडैम प्रबंधन इस बात को सुनिश्चित करता है कि नदी किनारे कोई व्यक्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें