फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डियारा में बाबा सिद्ध चानो के दहाजे में कलाकारों ने दिखाए करतब

विज्ञापन
बिलासपुर के डियारा सेक्टर में आयोजित बाबा सिद्ध चानो जी का दहाजा में उपस्थित लोग व प्रस्तुति दे
विज्ञापन
-आग खाना, मुंह से आग की लपटें निकालने का करतब रहा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर के वार्ड-8 में मंगलवार शाम को बाबा सिद्ध चानो जी का दहाजा बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। लोगों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक समागम में ऊना के रायपुर से विशेष रूप से आई दहाजा पार्टी ने पूजा-अर्चना और स्वांग से खूब समा बांधा। इस दल के कलाकारों की अदाकारियों से लोग सुबह तक झूमते रहे श्रद्धालुओं ने भोर होने तक दहाजा का पूरा आनंद उठाया। शाम को करीब आठ बजे दहाजा पार्टी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा जी के थले पर स्थापना की, जहां सभी श्रद्धालुओं ने माथा टेका और अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। सभी आगंतुकों के लिए लंगर का आयोजन किया गया था, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दहाजा पार्टी के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण जी के बाल रूप की पहली झांकी प्रस्तुत की, जिसमें आयोजकों ने भगवान श्रीकृष्ण जी की आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान श्रीकृष्ण जी की लीलाओं को गीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया तो सारा माहौल भक्तिमय हो गया। साथ ही कलाकारों ने विभिन्न भेष धारण कर मनसुखा, पहाड़ी गद्दी, भौरा की कथा आदि अभिनय कर प्रस्तुत की। इसमें भौरा द्वारा सिर और हाथों में आग का करतब आकर्षण का केंद्र रहा। भौरा बने कलाकार ने बड़ी शिद्दत और सावधानी से इस किरदार को निभाया। इस पात्र का आग खाना और मुंह से आग की लपटें निकालने की कला आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों के परस्पर किए व्यंग्य से दर्शक लोटपोट हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें