- जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहे स्वंयसेवी : विजय
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने पहाड़ी नाटी, एकल गान, भंगड़ा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य कमलेंद्र कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य कंवर विजय सिंह और कार्यक्रम अधिकारी पूनम ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी ने शिविर में होने वाली गतिविधियों की रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष रखी। मुख्य अतिथि ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में स्वयंसेवियों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वयंसेवियों को निरंतर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी अध्यापक और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।