फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वयंसेवकों ने सीखे अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
अग्निशमन विभाग कार्यालय घुमारवीं में प्रशिक्षण प्राप्त करते एनएसएस स्वयंसेवी। स्रोत: स्कूल प्रब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन डीएवी स्कूल घुमारवीं के स्वयंसेवकों ने अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन विभाग, घुमारवीं का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, बचाव कार्यों और अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने स्वयंसेवकों का स्वागत करते हुए आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से कार्य करने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर सही कदम उठाकर और सुरक्षा नियमों का पालन कर जान-माल के नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विशर, फायर होज, नोजल, ब्रीदिंग उपकरण, बचाव उपकरण और दमकल वाहन सहित विभिन्न अग्निशमन संसाधनों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने अलग-अलग प्रकार की आग पर उपयोग किए जाने वाले अग्निशामक यंत्रों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। अधिकारियों ने स्वयंसेवकों से समाज में अग्नि सुरक्षा और आपदा जागरूकता का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें