फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने सीखे ड्रिल के गुर

विज्ञापन
ऋषिकेश स्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर में व्यायाम करते हुए स्वयंसेवी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन। - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऋषिकेश में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने योग, व्यायाम और स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने स्कूल परिसर की सफाई की और क्यारियों को व्यवस्थित किया। शिविर में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर देव राज ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार और अमिता कुमारी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। देव राज ने स्वयंसेवियों को ड्रिल का अभ्यास करवाया और अनुशासन, समयबद्धता, आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का महत्व समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अग्निवीर भर्ती, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और अन्य प्रवेश विकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि इच्छुक विद्यार्थियों को शारीरिक फिटनेस, शैक्षणिक योग्यता और अनुशासित जीवनशैली पर ध्यान देना चाहिए। भर्ती की पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक अधिसूचनाओं से प्राप्त करनी चाहिए। शाम को स्वयंसेवियों ने संगीत कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शशि पाल चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें