फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सहभागिता पदक देकर सम्मानित किए स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भराड़ी (बिलासपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल घुमारवीं में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का सोमवार को भव्य समापन समारोह के साथ समापन हो गया। सात दिनों तक चले इस शिविर में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सहभागिता के लिए सभी स्वयंसेवकों को सहभागिता पदक देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न विभागों के शैक्षणिक भ्रमण, गोद लिए गए गांव में सामाजिक सर्वेक्षण, पौधरोपण, अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवकों की अनुशासन, टीम भावना और सेवा-समर्पण की सराहना करते हुए एनएसएस को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें