. झाकड़ी में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुरू, विजेता टीम को मिलेंगे 44,444 रुपये और ट्रॉफी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जागृति नव युवक मंडल झाकड़ी की ओर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो गया है। पहला मैच स्पार्टन बॉयज शाह और आउटर सिराज 15/20 के मध्य हुआ। रोमांचक मुकाबले में आउटर सिराज ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष आनंद ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 44,444 इनामी राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को 22,222 रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। सोमवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर झाकड़ी पंचायत प्रधान विशाल मेहता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उपप्रधान ठाकुर दास राठी और बीडीसी कपिला ठाकुर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष आनंद कौशल सहित अन्य पदाधिकारियों और महिलाओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में जागृति नवयुवक मंडल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होने चाहिए। खेलों से जहां अनुशासन की सीख मिलती है, वहीं भाईचारे की भावना को बल मिलता है। खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने के लिए मंच मिलता है। इस मौके पर उपप्रधान सुरेश कौशल, सचिव इंद्रजीत कौशल, कोषाध्यक्ष रोहित, सलाहकार सुरेंद्र कौशल, ईश्वर तारु, सुंदर कौशल, राजेंद्र सिंह, मस्त राम, हेमराज, अमित कौशल, अंकुर नेगी और विशाल सहित अन्य मौजूद रहे।
झाकड़ी में वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। संवाद