फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर में वीआईपी दर्शन शुल्क में बढ़ोतरी आस्था से खिलवाड़ : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में वीआईपी दर्शन शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पहले मंदिर का व्यापारीकरण कर श्रद्धालुओं से दर्शन शुल्क लिया जा रहा था और अब जब सरकार को यह रकम पर्याप्त नहीं लग रही है, तो एक बार फिर शुल्क में वृद्धि कर दी है।उन्होंने कहा कि पहले वीआईपी दर्शन के नाम पर पांच श्रद्धालुओं से 1,100 रुपये लिया करते थे, जिसे अब बढ़ाकर 300 रुपये प्रति श्रद्धालु कर दिया गया है। इस प्रकार एक परिवार को अब 400 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे, यदि वे एकसाथ दर्शन करने जाते हैं। इसके साथ ही सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए वीआईपी दर्शन की उम्र सीमा भी 70 से घटाकर 65 वर्ष कर दी है और अब उनसे 100 रुपये शुल्क लिया जा रहा है, जबकि पहले 50 रुपये लिया जाता था। सरकार का एकतरफा फैसला और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू की सरकार ने व्यवस्था में बदलाव के नाम पर अनावश्यक खर्चे पूरे करने के लिए विभिन्न तरीकों से लोगों से पैसे वसूले हैं। कहा कि सरकार ने वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देकर मंदिरों में शुल्क आधारित दर्शन की व्यवस्था शुरू की और अब उसमें वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें