फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रेलवे के वाहनों से खराब हुई सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क बंद करने के बाद मौके पर पहुंचे रेल लाइन निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारी
विज्ञापन

-दो दिन में सड़क की मरम्मत करने का ग्रामीणों को दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के निर्माण के लिए सामग्री ढोने वाले भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कल्लर पंचायत की सड़क खराब हो गई है। सड़क खराब होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने धरना देकर रेल निर्माण कार्य में लगी सभी गाड़ियों को रोक दिया। काम बंद होने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर आकर मामला शांत किया।
कल्लर पंचायत के उपप्रधान दीपक ने कहा कि रेलवे कंपनी के भारी वाहनों के चलते खराब हुई सड़क की मरमत को लेकर ग्रामीणों ने रेलवे की गाड़ियां रोकी थी। कहा कि जब से इस सड़क से रेलवे की भारी गाड़ियां और मशीनरी जाने लगी है। उसके बाद से इसकी हालत बहुत ही खराब हो गई। इस रास्ते पर दो-दो स्कूल हैं, इसी सड़क से सुबह शाम बच्चे स्कूल जाते हैं। खराब सड़क के चलते कोई अनहोनी होने का खतरा बना रहता है। कहा कि इसके बारे में रेलवे के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया था पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तंग आकर सोमवार सुबह 7:30 बजे से सड़क को रेलवे के वाहनों के लिए बंद कर दिया। करीब तीन घंटे तक उन्होंने इसे बंद रखा। जैसे ही वाहनों की आवाजाही बंद हुई वैसे ही रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर आकर ग्रामीणों से बात की और सड़क की हालत भी जांची। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दो दिन में सड़क की मरम्मत कार देेंगे। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर कल्लर पंचायत की वार्ड सदस्य कश्मीरा देवी, पूर्व उप प्रधान जीत राम, स्थानीय दुकानदार महिंद्र पाल, रोशन लाल, महेंद्र पाल, कृष्ण कुमार, अमर सिंह, बाबू राम, पवन,लाल चंद, विरेंद्र, पवन ठाकुर, विनोद, कृष्ण सिंह,राधा देवी, बंती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें