फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में लाइट जलाकर चले वाहन

विज्ञापन
आ गया कोहरा.... रामपुर। बिलासपुर में गुरुवार की सुबह नैनीताल हाईवे पर छाए सीजन के पहले घने कोहरे से ? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर(रामपुर)। अक्तूबर माह के अंत में सर्दी के साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह घना कोहरा छाने पर दृश्यता काफी कम हो गई। आलम यह था कि नैनीताल हाईवे, केमरी, अहरो व स्वार आदि मार्गों पर घने कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालक लाइटें जलाकर चल रहे थे। ऐसे में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना था कि गुरुवार को इस सर्दी का पहला कोहरा देखा गया है। लेकिन बाद में धूप निकलने के कारण कोहरा छंट गया। दोपहर में धूप खिली रही। वहीं, शाम होते ही हल्की ठंडक भी महसूस हुई।

आ गया कोहरा.... रामपुर। बिलासपुर में गुरुवार की सुबह नैनीताल हाईवे पर छाए सीजन के पहले घने कोहरे से - फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें